रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महाशिवरात्री पर्व को लेकर कांवड़ियों में खासा उत्साह है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए वापस लौटने लगे हैं। कांवड़िए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। जगह- जगह पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों में शिविर लगाकर कांवड़ियों के ठहरने, भोजन की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को सुबह से ही रुद्रपुर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए पहुंचने लगे। काशीपुर रोड में शिव कांवड़ सेवा समिति ने कांवड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई। समिति के लोगों ने बताया कि 21 वर्षों से सेवा निरंतर की जा रही है। वही कांवड़िए सेवा शिविर में आराम और भोजन करने के बाद अपने स्थानों को रवाना हो गये। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं श्री गोलोक धाम सेवा समिति की ओर से का...