रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- शक्तिफार्म। पवित्र चैत्र माह के चौथे सोमवार को शिवालयों में कांवरियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कांवरियों के जयकारों से शिवालयों का वातावरण भक्तिमय हो उठा। गांव गोविंद नगर, बैकुंठपुर, देवनगर, रुद्रपुर सहित शक्तिगढ़ से गंगाजल लेने हरिद्वार गए कांवरियों के जत्थों ने जय बाबा तारकनाथ धाम सहित गांव के विभिन्न शिवालयों में परिवार सहित जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इधर, जय बाबा तारकनाथ धाम, सुरेंद्रनगर और बैकुंठपुर स्थित शिवालयों में जलाभिषेक के लिए तड़के सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। पूजा कमेटी ने कांवरियों के जलाभिषेक के लिए अलग से सुरक्षित व्यवस्था की। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, ग्राम प्रधान सुमन हालदार, निर्मल मिस्त्री, रंजीत हालदार, दीपक बड़ाल, सपन हालदार, देवाशीष पोद्दार, गोपाल सरक...