हरिद्वार से किडनैप बच्ची का दिल्ली से सुराग, यूपी के दंपति चला रहे थे नेटवर्क; 5 लाख में मासूम का सौदा
हरिद्वार, जून 11 -- हरिद्वार पुलिस ने महज 72 घंटे में कनखल से चोरी तीन साल की बच्ची को बरामद कर लिया है। मामले में बच्चा चोर गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के अमरोहा और मुजफ्फरनगर के दो दंपति भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से हाल में दिल्ली से चुराया गया डेढ़ साल का बच्चा भी बरामद किया है। मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीती छह मई को कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में झुग्गी-झोपड़ी से बच्ची को चुरा लिया गया था। जांच में पता चला कि गिरोह चुराए गए बच्चों को निसंतान दंपतियों को दो से पांच लाख रुपये बेचता था। गिरोह की जड़ें यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड तक फैली हैं। पुलिस ने गिरोह के मोहम्मद आकिल, उसकी पत्नी नसीमा, जुल्फेकार निवासी अमरोहा, धर्मेंद्र निवासी मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.