बुलंदशहर, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शिव भक्तों ने उपवास रख, अभिषेक शिव-विवाह आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। फागुन माह की महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने नगर के हर-हर महादेव मंदिर, पंच पीपल महादेव, अनूपेश्वर महादेव, जाह्नवी द्वार स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनौती मांगी। गांव मलकपुर के ढाका में स्थित प्राचीन शिवलिंग पर आस-पास के दर्जनों गांव के शिव भक्तों ने शिवलिंग पर कांवड़ चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देवालयों में भोले की बम, ओम नमः शिवाय का जप करते नजर आए। मलकपुर शिवलिंग संवेदनशील होने के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस मौके एसपी देहात डा.तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.