इटावा औरैया, अगस्त 11 -- सैफई। जिले की दो सगी बहनों ने हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर सैफई में स्थित सपा संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव की समाधि पर चढ़ाया। इसके पहले दोनों बहनों ने केदारेश्वर मंदिर में गंगाजल अर्पित किया। कन्धानी निवासी सविता राजपूत और सरिता राजपूत अपने भाई गौरव के साथ हरिद्वार से कलश कांवड़ लेकर निकली थीं। मंगलवार को सावन की शिवरात्रि के अवसर पर केदारेश्वर मंदिर में शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद वे कांवड़ लेकर सैफई पहुंचीं और मुलायम सिंह यादव की समाधि पर गंगाजल अर्पित किया।दोनों बहनों ने बताया कि भगवान शिव के प्रति आस्था के साथ नेताजी मुलायम सिंह यादव के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का स्वागत सविता और सरिता ने कहा कि कांवड़ में गंगाजल लेकर भगवान शिव को अर्पित करन...