हरिद्वार, मई 9 -- उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा चारधाम के लिए रोडवेज बसों का उपयोग यात्री कर रहा है। दिनों दिन रोडवेज की बस से भी अधिक संख्या में यात्री चारधाम के लिए प्रस्थान कर रहा है। चारधाम यात्रा इंचार्ज मिथुन अरोड़ा ने बताया कि शनिवार को 20 बस 733 यात्रियों को लेकर सोनप्रयाग (केदारनाथ), बदरीनाथ और गंगोत्री रवाना हुई। सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी बस रवाना हो चुकी जिसके बाद बंद कर दिया गया। जबकि यात्री बस स्टैंड पर आते रहे। कई बार पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम को देखते हुए भी बसों को रोकना पड़ता है। सहायक महा प्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि अभी तक सबसे अधिक 20 बस जिसमें हरिद्वार डिपो के साथ साथ अन्य जिलों, डिपो की बसों को भी लगाया गया है। केदारनाथ के लिए 17, बद्रीनाथ 2 और 1 बस गंगोत्री भेजी गई है। यात्री भी कम पैसे में अपनी यात्रा पू...