मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। हरिद्वार रूट पर रेलवे ने मॉकड्रिल की। पथरी के पास दोपहर 2.05 बजे 54463 चंदौसी ऋषिकेश पैसेंजर के डिरेल होने की सूचना मिली। हूटर बजा तो मुरादाबाद मंडल में डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता कंट्रोल रूम पहुंच गए और मॉनीटरिंग शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर बचाव वाहन के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीन बजे अधिकारियों ने मॉकड्रिल घोषित किया। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मॉक ड्रिल सफल रही। मंडल के सभी संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधाओं से जुड़े अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी कंट्रोल रूम एवं साइट पर पहुंच गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...