हरिद्वार में 48 पैकेट कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
देहरादून, मई 23 -- हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पैकेट कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शनिवार को एक कंपनी के सामने से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम आन्नेकी, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लिया, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसकी पुष्टि अजय शाह ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.