वार्ता, अप्रैल 4 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कानून- व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने देर रात 22 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए। स्थानांतरण के तहत निरीक्षक मनोहर भण्डारी को प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर से रानीपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक आशुतोष राणा को रानीपुर से पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक स्तर पर अजय शाह को पुलिस कार्यालय से एसओ सिडकुल, नितेश शर्मा को सिडकुल से श्यामपुर तथा नवीन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर नियुक्त किया गया है। चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से गैस प्लांट चौकी रानीपुर, जबकि विकास रावत को गैस प्लांट से एसएसआई कोतवाली सिडकुल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं-12वीं परीक्षा का सिलेबस जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.