देहरादून, मार्च 16 -- हरिद्वार। विद्युत चोरी पर लगाम कसने के लिए ऊर्जा निगम ने सोमवार सुबह ज्वालापुर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। मुख्य अभियंता शेखर चंद त्रिपाठी के निर्देश पर चले विशेष अभियान के तहत ज्वालापुर ऊर्जा निगम की टीम ने ग्राम दीनारपुर व सुखरा सोंग में छापेमारी की। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसडीओ अर्चना के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान 17 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कई उपभोक्ता सीधे लाइन से केबल जोड़कर बिजली का अवैध इस्तेमाल करते पाए गए। ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...