देहरादून, अप्रैल 26 -- लव कुमार शर्मा हरिद्वार। हरियाणा के भिन्न क्षेत्रों से एकत्र कर 1200 लावारिस अस्थियों का कनखल सती घाट पर पूरे विधि विधान से विसर्जन किया गया। अस्थियां लेकर पहुंचे अपना आशियाना आश्रम के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस प्रकार अंजान शवों की अस्थियों को श्मशान घाट से एकत्र कर लाया जाता है। गंगा में अस्थियां विसर्जन से आत्मा को मुक्ति मिलती है। संस्था द्वारा सामाजिक कार्य किए जाते हैं। किसी के पास दाह संस्कार के लिए सामान नहीं होता है तो उसे सामान उपलब्ध करवाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...