हरिद्वार, जून 11 -- उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में इन दिनों बॉलीवुड स्टार और सीरियल किसर के नाम से मशहूर फिल्म कलाकार इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी दौरान फिल्म के लिए बनाए गए सेट को लेकर हाल ही में एक बड़ा विवाद हो गया। दरअसल फिल्म की शूटिंग के लिए जो सेट बनाया गया था, उसके लिए स्थानीय मार्केट में एक मकान पर 'बार और कैफे' लिखा हुआ ग्लो साइन बोर्ड लगाया गया था। इसी बोर्ड को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भड़क गए और उन्होंने बोर्ड हटाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि हरिद्वार एक धार्मिक व अति पवित्र स्थल है, ऐसे में यहां पर बार और कैफे का बोर्ड लगाना इस जगह का अपमान करने जैसा होगा। लोगों के इस विरोध प्रदर्शन का 2.14 मिनट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हिंदू संगठन...