मुरादाबाद, जून 11 -- बिलारी। भारतीय किसान यूनियन के कैंप कार्यालय पर 16 से 18 जून तक हरिद्वार में चलने वाले विशेष चिंतन शिविर की तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के कैंप कार्यालय पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा पहुंचे। इस बीच 16, 17 व 18 जून को हरिद्वार में होने वाले विशेष चिंतन शिविर को लेकर तैयारियां की गई। वहीं भारी तादाद में किसानों से शिविर में चलने की अपील भी की गई। इस मौके पर बिलारी के तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, कुंदरकी ब्लाक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, राजकुमार यादव, अभिनव चौधरी, डॉक्टर बिलाल के अलावा भारी तादात में किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...