देहरादून, फरवरी 3 -- हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित शांति हेरिटेज होटल में एनआरआई महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक महिला की शिनाख्त 66 वर्षीया आना चौहान के रूप में हुई है जो इंग्लैंड से एक दल के साथ भारत घूमने के लिए आई थी। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबित हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित शांति हेरिटेज होटल में एक महिला आकर ठहरी थी। महिला ने अपना नाम आना चौहान बताया और हरिद्वार में घूमने के लिए आई थी। मंगलवार सुबह होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला शव बरामद हुआ। महिला का शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत क...