हरिद्वार, जून 13 -- सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और वीकेंड पर हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 13 से 15 जून तक विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू कर दी है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक होकर शहर में प्रवेश करेंगे। इन वाहनों के लिए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतदीप और चमगादड़ टापू पार्किंग निर्धारित की गई है। यदि यातायात का दबाव बढ़ता है तो इन वाहनों को नगलाइमरती से डायवर्ट कर लक्सर, फेरूपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा। मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडी चौक होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे, जबकि बड़े वाहनों को नीलधारा-गोरीशंकर पार्किंग में पार्क कर...