देहरादून, मई 21 -- हरिद्वार। न्यू शिवालिक नगर की एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने अपने बेटे और बहू पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि लगातार अपमान और दुर्व्यवहार से परेशान होकर उन्हें कुछ समय के लिए घर छोड़कर दिल्ली जाना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी अदिति त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेंट मैरी स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं और अस्थमा की मरीज हैं। आरोप है कि पुत्र अनुग्रह त्यागी और पुत्र वधु शैल त्यागी पिछले कई महीनों से उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। दोनों अक्सर गाली-गलौज करते हैं और सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हैं। महिला ने बताया कि मार्च माह में पुत्रवधु ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया। अगले दिन पुत्र शराब...