देहरादून, जून 5 -- हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और तेज धूप के कारण लोग परेशान थे, लेकिन सुबह मौसम के अचानक बदले मिजाज ने वातावरण को सुहावना बना दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...