हरिद्वार, मार्च 30 -- शहर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन बिछाई जा रही है। लेकिन, इससे सड़कों पर बने गड्ढे आमजन के लिए आफत खड़ी कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई के अध्यक्ष संजीव नैय्यर के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुतला फूंककर नमामि गंगे विभाग से कड़ा विरोध जताया। शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर और महामंत्री अमन शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महकमे विफल साबित हो रहे हैं। सीवर लाइन प्रोजेक्ट के चलते शहर की अंदरूनी सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा और तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि टूटी सड़कों के कारण लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। महकमे एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ ...