देहरादून, मार्च 13 -- हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित मांगेराम की पुलिया पर सांड की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना बीती देर शाम की है बुजुर्ग सड़क पर खड़ा थे। अचानक पीछे से आकर सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया। मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...