देहरादून, अप्रैल 28 -- हरिद्वार। उपायुक्त आरएस रावत खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को सब्जी मंडी ज्वालापुर का निरीक्षण किया। मंडी परिसर में फल और सब्जी की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान फलों के आठ सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उपायुक्त ने मंडी विक्रेताओं को गुणवत्ता और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बताया कि आगे भी मंडी में निरीक्षण जारी रहेगा। आयुक्त आर राजेश कुमार के निर्देशों पर निरीक्षण किया गया है। मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेंद्र पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा, कपिल देव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...