देहरादून, अप्रैल 29 -- हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हुड़दंग और हो-हल्ला कर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों के शोर-शराबे और हंगामे से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विरोध करने पर भी दोनों नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। एसओ अजय शाह ने बताया कि बीती रात सिडकुल क्षेत्र में दो व्यक्ति रास्ते और सड़क पर हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। बाद पुलिस ने धारा दोनों को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमाशंकर 25 पुत्र बाबूराम, कृष्ण 35 पुत्र बाबूराम निवासीगण रामधाम कॉलोनी सिडकुल के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.