देहरादून, जून 2 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हुड़दंग और हो-हल्ला कर राहगीरों को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा कर रहे थे, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनके व्यवहार का स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को ही न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सड़क पर हुड़दंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में नितेशपाल पुत्र वेद प्रकाश न...