हरिद्वार में श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिखारी गिरफ्तार, भिक्षुक एक्ट में FIR
हरिद्वार, अक्टूबर 16 -- उत्तराखंड में हरिद्वार में श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले भिखारियों पर पुलिस ने सख्त ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसमें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से लेकर गिरफ्तार कर जेल तक भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि, हरिद्वार में अगले साल 14 जनवरी से 20 अप्रैल तक कुंभ मेला का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले पुलिस की इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है। हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं को जबरन भीख मांगकर परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भिक्षुक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आधे से अधिक मदरसे बंद, हरिद्वार में 150 से ज्यादा पर लटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.