हरिद्वार में शिक्षा मंत्री के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन्
हरिद्वार, जून 3 -- युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग युवाओ और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। सरकार अपने मंत्री को बचाने में लगी हुई है। जबकि बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। बहादराबाद स्थित पृथ्वीराज चौहान चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान ने कहा कि पहले नीट का पेपर लीक होता है फिर सीबीएसई की कॉपी जांच में घोटाला होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा मंत्रालय नहीं संभाला जा रहा है तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सीबीएसई क्षेत्रीय का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.