देहरादून, मई 27 -- हरिद्वार। कनखल स्थित एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सतीकुंड में 25 से 27 मई 2026 तक तीन दिवसीय शिक्षक शिक्षा-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षक दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की संकाय सदस्य डॉ. लतिका गुप्ता रहीं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एकीकृत एवं परियोजना आधारित शिक्षण पद्धति से परिचित कराना था। प्रशिक्षण के दौरान "बाघ" और "बिजली" जैसे विषयों के माध्यम से यह समझाया गया कि विभिन्न विषय किस प्रकार किसी एक विषय की समग्र समझ विकसित करने में योगदान देते हैं।

कार्यशाला में लिंग समानता पर चर्चा कार्यशाला में लिंग समानता जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों ने अधिगम प्रक्रिया पर सामाजिक कारकों के प्रभाव को समझते हुए अपने विचार साझा किए। साथ ही प्रायोगिक शिक्षण को...