देहरादून, जून 19 -- हरिद्वार। कई कारों में सवार होकर स्टंटबाजी और हुड़दंग करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच कारों को सीज कर दिया। साथ ही पांच युवकों को कोतवाली बुलाया गया, जहां उन्होंने अपने किए पर माफी भी मांगी। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव का है, जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कुछ युवकों ने यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए कारों की खिड़कियों और सन रूफ से बाहर निकलकर हूटर बजाए और सड़क पर स्टंटबाजी की। युवकों की हुड़दंग बाजी को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में युवक चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर शोर शराबा करते हु...