हरिद्वार, अप्रैल 19 -- शहर के प्रमुख शंकराचार्य चौक का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। चौराहे के मध्य स्थापित जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को गंगा तट पर स्थापित किया जाएगा। इस योजना के तहत रविवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संत समाज और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शंकराचार्य चौक से छह प्रमुख मार्ग विभिन्न दिशाओं में निकलते हैं। चौराहे के बीच स्थित प्रतिमा और ऊपर से गुजर रहे दिल्ली-देहरादून फ्लाईओवर के कारण यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत प्रतिमा को स्थानांतरित कर चौक के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम त्याग, तपस्या और धर्म रक्षा के प्रतीक भूमि पूजन कार्यक्रम में न...