हरिद्वार, अप्रैल 19 -- व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से बिना किसी ओटीपी या अनुमति के 1.63 लाख रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवलोक कॉलोनी निवासी देव आशीष शर्मा ने शिकायत में बताया कि 16 जनवरी को उनके भाई ऋत्विक शर्मा के क्रेडिट कार्ड से 1,63,498 रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान न तो कोई ओटीपी साझा किया गया और न ही किसी तरह की ट्रांजेक्शन की अनुमति दी गई। घटना का पता चलते ही तत्काल साइबर क्राइम सेल, संबंधित बैंक और आरबीआई को इसकी सूचना दे दी। यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड के नाम पर 86 हजार रुपये की साइबर ठगी दोपहर करीब दो बजे बैंक को जानकारी देने के बावजूद लेन-देन को नहीं रोका गया। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 4:58 बजे ...