देहरादून, मई 12 -- हरिद्वार। वेतन विसंगति और अन्य मांगों को लेकर सिडकुल क्षेत्र की दो कंपनियों के कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी। बड़ी संख्या में कर्मचारी काम बंद कर श्रम विभाग कार्यालय रोशनाबाद पहुंच गए, जहां प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। हड़ताल के चलते कंपनियों में उत्पादन कार्य भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार सिडकुल स्थित एक जींस कंपनी और एक हर्बल उत्पाद बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन विसंगति, श्रमिक सुविधाओं और कार्य स्थितियों को लेकर विरोध जताया। जींस कंपनी में इनवर्टर निर्माण का कार्य भी होता है, जबकि हर्बल कंपनी में दवाएं और अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- लकजर कंपनी के श्रमिकों का श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन प्रदर्शन में एक हजार से अधिक कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन संब...