हरिद्वार, मई 17 -- हरिद्वार में रविवार को पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। गंगा स्नान और मंदिरों के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ शहर में पहुंचने लगी, जिसके चलते हाईवे वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। हालत यह रही कि कई प्रमुख मार्गों पर वाहन घंटों रेंगते नजर आए। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर रोड़ी बेलवाला चौकी के पास स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। दोपहर तक हालात और बिगड़ गए और पंतद्वीप पार्किंग से लेकर फ्लाईओवर तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस लगातार मशक्कत करती रही, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आगे व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। शाम तक लोग जाम के झाम से जूझते रहे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार-ऋषिकेश हाइवे मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिकहरकी पैड़ी गंगा घाट पर ...