देहरादून, जून 30 -- हरिद्वार। महानगर कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के विरोध में विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। मंगलवार को कार्यालय पर अधिशासी अभियंता के नहीं होने पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि जब भी कार्यालय में आते हैं अधिशासी अभियंता नहीं होते हैं। कार्यालय में अधिकारी न होने के बाद भी एसी और पंखे चलते रहते हैं। वहीं आमजनता जब अपनी समस्या लेकर आती है तो अधिकारी गायब हो जाते हैं। लोगों के घरों में जबरदस्ती उन से पूछे बिना ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। आक्रोषित कार्याकर्ताओं ने अधिकारी की कुर्सी पर लापता बिजली विभाग का स्टिकर चपका दिया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ऊर्जा निगम के अधिकारी कार्यालय में महानगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारे...