देहरादून, जून 9 -- हरिद्वार। गैलेक्सी एडवरटाइजर्स की ओर से कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में दो दिवसीय निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया। शिविर में कंपनी के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। कैंप में डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. ऋषभ दीक्षित, डॉ. अमित सिरोहा, डॉ. एसपी तोमर, सिस्टर कोमल चौहान तथा नितिन शर्मा ने सहयोग दिया। निदेशक ऋषि सचदेवा और प्रबंध निदेशक अनु सचदेवा ने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविर के सफल संचालन में दीपिका रावत और रश्मि नाग्याल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान रविकांत, शिवानी, जितेंद्र डबराल, फकीरा, अभिलाष, अवंतिका अग्रवाल, विशेष, सत्यम मिश्रा, वैशाली, मनदीप रावत, विकास शर्मा, गौरव रु...