देहरादून, जुलाई 8 -- हरिद्वार। राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चंदा चोरी पर कांग्रेस ने जटवाड़ा पुल के पास सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना ने पूरे देश और सनातन को शर्मसार किया है। इस मामले में जो असली दोषी हैं उन्हें सरकार बचाना चाहती है। चंदा चोरी होने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। श्रद्धालुओं के साथ धोखा हुआ है। भाजपा आरएसएस ने मिलकर बहुत बड़ा घोटाला किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व दर्जाधारी डॉ संजय पालीवाल, अनुसूचित जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, रविश भटीजा, मनोज जाटव, मयंक सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पौड़ी में चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना यह भी पढ़...