देहरादून, फरवरी 22 -- हरिद्वार। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन कौशिक के खिलाफ अपर रोड क्षेत्र में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जो कार्य 15 दिन में समाप्त होना चाहिए उसे दो महीने लग रहे हैं। सीवर लाइन डालने के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि पहले सड़क तोड़ी, गड्ढे कर छोड़ दिया गया। फिर सीवर लाइन डाली उसके बाद कई दिनों तक मिट्टी नहीं डाली गई। अब मिट्टी के साथ पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। यात्रियों को चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.