देहरादून, जून 5 -- हरिद्वार। महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी एवं विश्व पर्यावरण दिवस का संयुक्त आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की छात्राओं ने अपने वरिष्ठ छात्राओं को भावभीनी विदाई दी तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पैरेंट गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, कॉलेज सचिव डॉ. वीणा शास्त्री, प्राचार्य डॉ. गीता जोशी, निदेशक डॉ. अल्पना शर्मा सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्ता उपस्थित रहे। छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए अपने यादगार पलों और अनुभवों को साझा किया। डॉ. अशोक शास्त्री ने छात्राओं को रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का लाभ उठाने और कौशल विकास पर ध्यान देने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर डाकपत्थर महाव...