नैनीताल, अप्रैल 10 -- हरिद्वार में महिला की हत्या मामले के तीनों आरोपी बरी लक्सर में एक महिला की हत्या के मामले में हाईकोर्ट का फैसलाकहा, गवाहों के बयान में विरोधाभास, जांच में गंभीर खामियां रहीनैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने लक्सर में एक महिला की हत्या के जुर्म में अपर सत्र न्यायाधीश लक्सर की अदालत से आजीवन कारावास की सजा पाए तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। तीनों की अपील पर शुक्रवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ में सुनवाई हुई|हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में 2008 में एक महिला की हत्या के जुर्म में निचली अदालत ने दिसंबर 2014 में नरेंद्र, पप्पू गुज्जर और प्रवीण वाल्मीकि को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई थी। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.