हरिद्वार में बुलडोजर ऐक्शन, सड़कों से 105 कब्जे हटाए; सामान छोड़कर भागे लोग
हरिद्वार, सितम्बर 12 -- हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ललतारौ पुल से वाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए 105 अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। जबकि कुछ खुद सामान छोड़कर भाग गए। शुक्रवार को प्रशासन की टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं ही सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया। वहीं, जिन स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, वहां प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया। सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने तथा सार्वजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.