हरिद्वार, मार्च 29 -- धर्मनगरी में रविवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। हालांकि, दोपहर बाद धूप खिलने के साथ मौसम ने फिर करवट ली। इस दौरान दिन का पारा ढाई डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। आईआईटी की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दोपहर को धूप निकलने से मौसम में गर्माहट बढ़ गई। शाम और रात के समय हल्की गर्मी का अहसास बना रहा।श्यामपुर मं किसानों की चिंता बढ़ीमार्च के अंतिम सप्ताह में बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की कटाई के बीच हल्क...