देहरादून, अप्रैल 7 -- हरिद्वार। हरिद्वार में मंगलवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। आसमान में घने बादल छाए है। साथ ही सुबह से धूप नहीं निकली। इस दौरान लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। हालांकि अभी बारिश शुरू नहीं हुई। लेकिन बादलों की वजह से बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। बारिश होने से किसानों की मुश्किलें भी बढ़ेगी। बारिश के कारण गेहूं, सरसों, मटर आदि की फसलों को नुकसान हो सकता है। इस कारण किसान भी चिंतित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...