हरिद्वार में बहन से छेड़छाड़ करने से रोका तो भाई को मार दी गोली, सभी आरोपी नाबालिग
रुड़की, अगस्त 13 -- हरिद्वार जिले के रुड़की में एक युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके नाबालिग भाई को आरोपियों ने गोली मार दी। घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना बुधवार शाम करीब सात बजे हुई। गोलीकांड से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।थाने से 1.5 किमी दूर हुई घटना घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहनपुरा में हुई है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए किशोर को परिजनों ने आनन-फानन में रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना कोतवाली से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हुई। गोली किशोर के कूल्हे पर बाईं ओर लगी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.