हरिद्वार में फोन हैक कर खाते से उड़ाए 1.81 लाख, दो शिकायतों पर मुकदमा
देहरादून, सितम्बर 2 -- हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराते हुए कुल 1.81 लाख रुपये की ठगी की जानकारी दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित प्रिंस निवासी आदर्श नगर ज्वालापुर ने साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से दो अलग अलग ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराईं है। पहली शिकायत में 1.37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आई। जबकि दूसरी शिकायत में 44 हजार रुपये की रकम ठगे जाने की जानकारी दी गई। दोनों मामलों में कुल 1.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत है। साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में पीड़ित ने बताया कि उसके फोन से छेड़छाड़ कर रकम निकाल ली गई। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.