हरिद्वार में फर्जी एग्रीमेंट बनाकर 18 लाख का लोन कराया, केस दर्ज
देहरादून, जुलाई 8 -- हरिद्वार। दूसरे राज्य में प्रैक्टिस कर रहे एक अधिवक्ता के प्लॉट के दस्तावेजों से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर फर्जी विक्रय अनुबंध तैयार कर 18 लाख रुपये का हाउसिंग लोन कराने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता का आरोप है कि एक संगठित गिरोह ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर निजी फाइनेंस कंपनी से लोन हासिल किया और विरोध करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मरवाने की धमकियां दीं। शिकायत के आधार पर बहादराबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक न्यू शिवालिक नगर, हरिद्वार निवासी एडवोकेट जितेश सिंह उर्फ जेके चौधरी ने एसएसपी को शिकायत कर बताया कि वह वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ता हैं। उन्होंने जुलाई 2025 में रोहालकी किशनपुर, थाना बहादराबाद स्थित 840 वर्गफीट का एक आवासीय प्लॉट खरीदा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.