देहरादून, दिसम्बर 16 -- हरिद्वार। 14वीं प्रादेशिक, जनपदीय और वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता की मेजबानी हरिद्वार पुलिस कर रही है। जो 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भल्ला क्रिकेट ग्राउंड में हो रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन समारोह बैंड की मधुर धुनों के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेजबान हरिद्वार पुलिस और जनपद चमोली की टीम के बीच खेला गया। जिसे देखने के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों में भी खासा उत्साह दिखा। भल्ला स्टेडियम पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार व आयोजन सचिव प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। एसएसपी डोबाल ने स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के...