हरिद्वार, मई 2 -- हरिद्वार के गंगा घाट पर पालतू डॉग को नहलाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसने यूजर्स के बीच ये बहस छेड़ दी है क्या पवित्र स्थान पर डॉग को नहलाना सही है या गलत? मामला श्रद्धानंद घाट का बताया जा रहा है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में एक महिला अपने पालतू डॉग को नहलाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान जब वहां मौजूद श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध किया, तो महिला उनसे ही भिड़ गई और फिर जमकर बहस हुई। वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे अपने डॉग को घाट के अंदर नहीं बल्कि अलग से किसी दूसरी जगह पर नहलाए। डॉग को नहला रही महिला गुस्से में वहां मौजूद लोगों काफी कुछ कह देती हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में नई शर्तें तय, उपनल कर्मचारियों को समान वेतन के...