देहरादून, मई 27 -- हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा निशुल्क पंजीकरण केंद्र में बुधवार को भी हजारों की संख्या में यात्रियों की भीड़ रही। सुबह 7:30 बजे रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ जबकि यात्री मंगलवार की रात से लाइन लगाकर बैठे रहे। यात्रियों ने बताया कि 12 से 15 घंटे बाद रजिस्ट्रेशन हो रहा है। व्यवस्था ठीक नहीं है। कई यात्रियों का आरोप है कि दो तीन दिन से परेशान हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...