हरिद्वार, अप्रैल 27 -- जिले में नव नियुक्त पुलिस जवानों की प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को एसएसपी नवनीत सिंह ने 209 पुरुष और दो महिला रिक्रूट जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका जोशीला स्वागत किया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित और मर्यादित बल है, जिसकी गरिमा बनाए रखना हर जवान का कर्तव्य है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नौ माह तक चलने वाले गहन प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ लेने की सलाह दी। गर्मी के मौसम को देखते हुए जवानों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पर्याप्त पानी पीने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- 9 माह की कठिन ट्रेनिंग शुरू, 211 नए पुलिस जवानों को एसएसपी ने दिया अनुशासन का संदेश उन्होंने कहा कि कठिन प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। प्रशि...