हरिद्वार, फरवरी 16 -- सिंहद्वार के पास नहर पटरी पर टहलने वाली महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां लेखा-जोखा संभालता है। यह मामला कनखल क्षेत्र का है। आरोपी पिछले कई दिनों से महिलाओं को निशाना बना रहा था। बीते रविवार को इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे करीब 25 दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। पीड़ित महिलाओं का आरोप था कि एक युवक सफेद रंग के स्कूटर से वहां पहुंचता और महिलाओं को देख आपत्तिजनक इशारे और अश्लील हरकतें करता है। शाम को दो महिलाओं ने आरोपी को दोबारा ऐसा करते देखा। इस बार उन्होंने वीडियो बनाया और आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना नाम प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी रामनगर रुड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.