देहरादून, जुलाई 10 -- हरिद्वार। नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई और निगरानी तेज करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एनसीओआरडी (नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन पोर्टल) समिति की बैठक में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, संभावित अवैध लैब पर कड़ी नजर रखने तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, उपचार, पुनर्वास और जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज कर हेरोइन (स्मैक), चरस, गांजा और प्रतिबंधित दवाओं सहित विभिन्न...