देहरादून, जून 2 -- हरिद्वार। जिला चिकित्सालय में मंगलवार को रक्तकेंद्र एवं पैथोलॉजी लैब के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डॉ. श्याम किशोर सोनी का स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. रविन्द्र चौहान के नेतृत्व में किया गया। स्वागत समारोह में कर्मचारियों ने डॉ. सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. श्याम किशोर सोनी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। स्वागत करने वालों में अमित कुमार, दिनेश लखेड़ा, विनोद तिवारी, प्रदीप मौर्य, वर्णिक चौधरी, नवीन बिंजोला सहित रक्तकेंद्र एवं पैथोलॉजी लैब के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...