देहरादून, जुलाई 24 -- हरिद्वार। श्री पंचनाम जूना भैरव अखाड़ा में संतो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नया उदासीन अखाड़ा के एक गुट ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव रवींद्र पुरी और महामंत्री महंत हरिगिरि को समर्थन और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया कि नया उदासीन अखाड़ा पंजाब के अध्यक्ष रघुमुनि ने समर्थन दिया है। उन्होंने अपनी समस्याएं भी बताई हैं। कहा कि पांच वर्ष पहले उक्त अखाड़े को परिषद से हटा दिया गया था। अब उनको शामिल किया जा रहा है। इस दौरान नया उदासीन अखाड़ा के अध्यक्ष रघुमुनि ने बताया है कि उनके अखाड़े में चुनाव नहीं हुए और देवता पंजाब में हैं जिनका स्नान भी नहीं हुआ है। इस बार कुंभ में शाही स्नान पर देवताओं का भी स्नान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...